अग्रवाल समाज एकता अभियान द्वारा कौन बनेगा ज्ञानवीर (ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 जनवरी को रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक होगी। इसके लिए प्रतियोगिता की लिंक आयोजकों द्वारा 12 जनवरी गुरुवार को रात्रि 7:55 पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रेषित की जाएगी। जिसमें मांगी गई जानकारी भरने के बाद आप प्रतियोगिता के प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। कुल 25 प्रश्न होंगे । इनमें से सभी प्रश्नों के दिए गए 4 विकल्प में से एक सही होगा आपको अपने उत्तर पर टिक (✅) करना है । और आखरी में सबमिट (submit) बटन पर क्लिक करके प्रतियोगिता पूर्ण हो जाती है। View score ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना परिणाम देख सकते हैं। 8 से 9 बजे के मध्य सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले सभी प्रतिभागी विजयी होंगे। जिनमें से शीर्ष 10 (top 10) विजेताओं के नाम "अग्रोदय पत्रिका" के आगामी अंक (28 जनवरी) में प्रकाशित किए जायेंगे एवम् ई -प्रमाणपत्र के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की संदेह की स्थिति में संपर्क करें - नेहा मित्तल( 8889851559)
Ravi Jindal
Sarni, Dist Betul MP
9826503510
agrodayapatrika@gmail.com
© agrodaya.in. Powerd by Ravi Jindal